जेनिफर कपूर, शशि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर और शशि कपूर दोनों थिएटर बैकग्राउंड से थे इसलिए दोनों ने पृथ्वी थियेटर की नींव रखी। शशि कपूर इंडस्ट्री में छा गए थे, तो वह काम में व्यस्त रहने लगे और जेनिफर को समय नहीं दे पाते थे। ऐसे में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। इसके बाद से जेनिफर कपूर ने पृथ्वी थिएटर में ही अपना सारा ध्यान लगाना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद 1982 में जेनिफर को कैंसर होने की बात पता चली। शशि कपूर ने मुंबई से लेकर लंदन तक उनका इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।