हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन और उनके पति जस्टिन थेरॉक्स ने दुनियाभर में अपने फैंस को जोर का झटका दिया है। जी हां, दोनों ने एक दूसरे से अलग होने की खबर की पुष्टि की है। जेनिफर और जस्टिन ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की। दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है। शादी खत्म करने के बाद भी दोनों ने दोस्त बने रहने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
2 of 4
जेनिफर और जस्टिन के अलग होने की खबरों के बीच ट्विटर पर फैंस ने एक अलग ही एंगल निकाल लिया है। फैंस पोस्ट कर रहे हैं कि अब जेनिफर और ब्रैड पिट को फिर से एक साथ आ जाना चाहिए क्योंकि अब दोनों सिंगल हैं। बता दें कि एंजेलीना से तलाक के बाद ब्रैड पिट भी सिंगल हैं। फैंस के ये पोस्ट करने के पीछे दोनों को एक बार फिर साथ देखने की मंशा है।
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने एंजेलीना जॉली से तलाक के बाद अपनी एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन से माफी मांगी थी। इस बात के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच सालों पहले बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट एक समय में हॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में गिने जाते थे।
ब्रैड की जिंदगी में एंजेलीना जॉली के आने के बाद दोनों अलग हो गए। ब्रैड ने जॉली के साथ 12 सालों तक रिलेशनशिप में रहने बाद शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। ब्रैड पिट ने अपनी एक्स वाइफ से माफी मांगकर गिले-शिकवे मिटाने की कोशिश की थी। बता दें कि ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच 5 सालों तक शादी चली थी।