बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए खूब चर्चा बटोर चुके है। उस दौर में एक्टर के लुक्स पर हर अदाकारा उनके हर अंदाज पर फिदा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों के साथ खूब जुड़ा। लेकिन, उनकी शादी हुई अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ। आज शोभा कपूर और जितेंद्र की शादी की सालगिरह है। 31 अक्तूबर 1974 को दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं इनकी प्यारी लव स्टोरी...