अपने दमदार अभिनय और अतरंगी अंदाज से सबको प्रभावित करने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में आने से पहले, कभी ट्रेलर को लेकर तो कभी सीन्स के कारण फिल्म लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई थी। हालांकि इसका कोई खास असर फिल्म पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। फिल्म को ट्विटर पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसे देखकर यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर लेगी। 'जयेशभाई जोरदार' के रिलीज होते ही इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने फिल्म के लिए अपने रिएक्शन ट्विटर पर साझा किए हैं। आइए जानते हैं फैंस ने फिल्म पर कैसे रिएक्ट किया है....