फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: रणवीर सिंह ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- उन्होंने जो मॉल बनाया है हम उसमें अपनी दुकान चला रहे हैं

Tue, 10 May 2022 05:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह -शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए वह लगातार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। किंग खान की तारीफ करते हुए रणवीर ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आगे ले जाने वाला बताया है। शाहरुख जो अपनी 2018 की फिल्म ज़ीरो के बाद से पर्दे पर नहीं दिखे हैं, चार साल बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान के साथ वापसी करेंगे, जिसमें रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण भी होंगी।
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने कहा कि वह शाहरुख को पर्दे पर वापस देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा, 'वह सच में महान व्यक्ति हैं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आगे ले जाने वाले शख्स हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। इसी वजह से वह बॉलीवुड के किंग हैं।' उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख ने जो मॉल बनाया है उसमें हम अपनी छोटी दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जयेशभाई जोरदार में आएंगे नजर
फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के बाद रणवीर जल्द ही गुजराती के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम जयेशभाई जोरदार है। यह फिल्म यशराज के प्रोडक्शन में बनी है। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। रणवीर के अलावा इस फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह ने भी काम किया है। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

4 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta
जयेशभाई के किरदार के लिए पिता से ली थी प्रेरणा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया था कि फिल्म में भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने अपने पिता से प्रेरणा ली है। रणवीर ने बताया कि उनके पिता जगजीत परिवार के स्तंभ थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म के किरदार और अपने पिता के बीच कई समानताएं भी बताई थीं। उन्होंने कहा था कि उनके पिता प्रतिकूलताओं से गुजरे लेकिन इसका असर कभी अपने परिवार पर नहीं पड़ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें