आरआरआर सक्सेस पार्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की नुमाइंदगी करने यहां फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर भी पहुंचे। करण जौहर ने राजामौली से देर तक बातें की। गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढाई और फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को सफलता की बधाई दी। इसके अलावा जो अन्य हिंदी सिनेमा के दिग्गज इस कार्यक्रम में शरीक हुए, उनमें टी सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार, अभिनेता जीतेंद्र, सतीश कौशिक, शरद केलकर, हुमा कुरैशी के अलावा निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान भी शामिल रहे।