फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप सीन के समय बेकाबू हो गया था ये एक्टर, सेट पर ही हीरोइन ने जड़ दिया थप्पड़

Thu, 21 Mar 2019 07:36 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jaya Prada - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों #MeToo कैंपेन का काफी असर दिख रहा है। इस कैंपने के बाद से एक्टर्स भी सतर्क हो गए हैं । कुछ दिन पहले एक्टर दलीप ताहिल ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रेप सीन करने से मना कर दिया था । डायरेक्टर ने उन्हें समझाया कि ये सीन फिल्म के लिए जरूरी है। तब उन्होंने कहा था कि पहले एक्ट्रेस से लिखित में लो कि उसे रेप सीन करने से पहले और बाद में उसे कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jaya prada, Dalip Tahil - फोटो : social media
दलीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि 25-30 साल पहले एक रेप सीन के दौरान अजीब वाकया हुआ था । उन्होंने बताया, 'पहले कहानी पर खास फोकस नहीं होता था । भारत के अंदरूनी क्षेत्रों में ऐसी फिल्में चला करती थीं । ऐसी ही एक फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे साइड में बुलाकर कहा कि सीन के दौरान सब कुछ कर देना।'
विज्ञापन

3 of 6
Dalip Tahil
'सब खोल देना । मैं उसकी बात सुनकर हैरान रह गया । मैंने उससे कहा कि मैं थिएटर आर्टिस्ट हूं, प्रोफेशनल हूं । मुझे मेरी तहजीब ऐसा करने की इजाजत नहीं देती । तब डायरेक्टर ने कहा कि क्या दलीप भाई, कैसी बातें कर रहे हैं । इस पर मैंने कहा कि जो मेरे सामने कहा है वो हीरोइन के सामने कहो तो घबरा गया । हीरोइन को ये बात पता चली तो रोने लग गई ।'

4 of 6
Jaya prada, Dalip Tahil - फोटो : social media
बता दें कि एक फिल्म में दलीप ताहिल और जया प्रदा साथ काम कर रहे थे । शूटिंग के दौरान जया प्रदा के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिससे सबके सामने उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था । दरअसल, एक फिल्म में उन्हें दलीप ताहिल के साथ इंटीमेट सीन शूट करना था । इस सीन के लिए जैसे ही कैमरा रोल करना शुरू हुआ वैसे ही दलीप बेकाबू हो गए 
विज्ञापन

5 of 6
Jaya prada, Dalip Tahil - फोटो : social media
उन्होंने जया प्रदा को कसकर पकड़ लिया । जया खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं जब उन्हें ज्यादा तकलीफ होने लगी तो उन्होंने दलीप को जोरदार थप्पड़ मार दिया । इसके बाद उन्होंने दलीप से कहा कि ये रील लाइफ है रियल लाइफ नहीं । इस हरकत के काफी देर तक शूटिंग ठप पड़ी रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dalip Tahil And Jaya Prada
बाद में इस सीन को पूरा किया गया । बता दें कि इन बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की लहर है । 80 और 90 के दशक में भी एक्ट्रेस के साथ यौन शोषण होता था । लेकिन अब तक इस दशक की कोई भी एक्ट्रेस सामने नहीं आई है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें