फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में भीड़ में फंसी जया प्रदा, सुषमा स्वराज को देने पहुंची थीं श्रद्धांजलि

Thu, 08 Aug 2019 05:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Prada - फोटो : Social Media
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया था। यहां दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस और भाजपा नेता जया प्रदा के साथ धक्का-मुक्की हुई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन

2 of 5
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजति देतीं राज्यपाल बेबी रानी - फोटो : अमर उजाला
सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
Jaya Prada - फोटो : Social Media
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने कई राज्यों के मुख्यमंत्री भाजपा के छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। जब पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाने के लिए जया प्रदा पहुंचीं तो उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

4 of 5
Jaya Prada - फोटो : Ani
दरअसल जैसे ही जया प्रदा फूल डालने के लिए हाथ बढ़ातीं कोई न कोई उनसे टकरा जाता। इस दौरान उनके चेहरे पर भाव से पता चला रहा था कि वो इससे काफी परेशान हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा
लेकिन अंत में भारी भीड़ के बीच जया प्रदा ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी और अंतिम दर्शन किए। सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने भाजपा के साथ-साथ अन्य दलों के भी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें