फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 की उम्र में जया प्रदा ने फिल्मों में किया था डेब्यू, तस्वीरों में देखिए 45 साल में बदल गईं कितनी

Tue, 26 Mar 2019 04:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jaya Prada - फोटो : file photo
महज 13 साल की उम्र में सिनेमाजगत में कदम रखने वाली जया प्रदा आज एक नामी हस्ती हैं। जया प्रदा (Jaya Prada) ने फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार 'रज्जो' फिल्म में नजर आई थीं। जया प्रदा को फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल हो गए है जबकि सिनेमाजगत से लेकर राजनीतिक सफर तक 45 साल। जया न केवल फिल्म इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि पूर्व सांसद भी हैं। राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से जया प्रदा का नाम चर्चा में है जिसकी वजह लोकसभा चुनाव 2019 है। जया प्रदा चुनाव के तहत भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। तो चलिए हम तस्वीरों में जया प्रदा (Jaya Prada) का बदलता हुआ लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
jaya prada - फोटो : file photo
जया प्रदा की यह तस्वीर उनके बचपन की है। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। शुरू से ही जयाप्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
Jaya Prada - फोटो : file photo
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया प्रदा की यह तस्वीरें उस वक्त की है जब वह फिल्म इंडस्ट्री में लीड रोल करने लगी थीं। इन तस्वीरों में जया प्रदा साड़ी पहने हुए हैं। जया प्रदा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आए। आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए उनके लुक में बदलाव देखिए...

4 of 7
Jaya Prada Sridevi - फोटो : file photo
इस तस्वीर में पहले की अपेक्षा आपको काफी बदलाव लगेगा। इस तस्वीर में जया प्रदा पहले से ज्यादा ग्लमैरस लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो 1986 में जब जया का करियर पीक पर था तब उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन

5 of 7
Jaya Prada - फोटो : file photo
इस तस्वीर की बात करें तो यह तस्वीर जया प्रदा की किसी फिल्म की है। इन दोनों तस्वीर में जया बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Jaya Prada - फोटो : file photo
यह तस्वीर उस वक्त की है जब जया प्रदा राजनीति में कदम रख चुकी थीं। इस तस्वीर में जया प्रदा के लुक में काफी बदलाव है। राजनीति में आने के बाद जया का नाम अमर सिंह से जुड़ा। अपने लिंकअप को लेकर एक बार जया प्रदा ने कहा था- 'मैं अमर सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानती हूं हालांकि मैं उन्हें राखी भी बांध दूं, तब भी मेरे उनके बारे में बाते बनाना बंद नही करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jaya Prada - फोटो : twitter
जया प्रदा की यह तस्वीर उस वक्त की है जब उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस तस्वीर को देखकर आप जया प्रदा के लुक में बदलाव का अंदाजा लगा सकते हैं। जया प्रदा 56 साल की हैं। खबरों की मानें तो वह रामपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें