शाहरुख खान ने बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी थीं । इसमें जोश, मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं । एक वक्त पर ऐश्वर्या, सलमान के दीवाने थे । जब ऐश्वर्या, शाहरुख के साथ काम कर रही थीं तो सलमान को दोनों का साथ काम करना पसंद नहीं आया ।
विज्ञापन
2 of 7
shah rukh khan
इसके बाद सलमान ने सेट पर जाकर शाहरुख खान को काफी खरी-खोटी सुना दी थी । इसके बाद ऐश्वर्या को ये फिल्म छोड़नी पड़ी । इसी दौरान शाहरुख ने ऐश्वर्या के लिए भी कुछ गलत बातें बोल दी थीं ।
विज्ञापन
3 of 7
aishwarya rai
उस वक्त तक ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी । शाहरुख खान का ये बयान सुन ऐश्वर्या की सास जया बच्चन नाराज हो गई थीं । यहां तक कि उन्होंने शाहरुख खान को थप्पड़ मारने की बात बोल दी ।
4 of 7
aishwarya rai
शाहरुख खान और जया बच्चन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काम कर चुके हैं। जया ने इस फिल्म में शाहरुख की मां का रोल निभाया था। सलमान और शाहरुख की इस लड़ाई के बाद पीपुल्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया ने शाहरुख के लिए नाराजगी जाहिर की थी ।
विज्ञापन
5 of 7
Jaya Bachchan
- फोटो : twitter
जया बच्चन ने कहा- हां मैं ऐसा करती। हालांकि, मुझे अभी तक उनसे बात करने का मौका नहीं मिला है। इस विवाद के बारे में मैं उनसे जल्द ही बात करने वाली हूं। मैं उसे वैसे ही थप्पड़ मार देती जैसे मैं अपने बेटे को मारती हूं। मेरा शाहरुख से गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
6 of 7
जया बच्चन
जया बच्चन ने हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की रिलीज के बाद भी शाहरुख खान पर निशाना साधा था। जया बच्चन ने कहा था, 'ये बेहद ही बकवास फिल्म है। अगर इस फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन नहीं होते तो वह ये फिल्म कभी नहीं देखतीं।'
शाहरुख खान ने भी जया बच्चन के इस कमेंट पर पलटवार किया था। शाहरुख खान ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन की फिल्म अमर-अकबर-एंथनी भी बकवास फिल्म थी। हालांकि, इसे आज भी सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फिल्म में से एक माना जाता है।'