फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की तबीयत पर आया जया बच्चन का बयान, रजनीकांत ने भी मांगी सलामती की दुआ

Tue, 13 Mar 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को लेकर मंगलवार सुबह एक ऐसी खबर आई जिससे उनके फैंस परेशान हो गए। बिग बी जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की  शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अब उनकी तबीयत पर जया बच्चन का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन
जया बच्चन ने कहा, 'अब ठीक हैं अमित जी।' अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। डॉक्टरों से मिलकर आराम करूंगा। इसके बाद उन्होंने फिर शूटिंग शुरू कर दी।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन
तभी उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान मौजूद हैं। मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंची थी। बिग बी ने अपना चार्टर्ड प्लेन भी मंगवाया लेकिन उन्होंने वापस मुंबई आने से मना कर दिया। वो जोधपुर में ही आराम कर रहे हैं। बिग बी की तबीयत अब ठीक है। 





4 of 6
अमिताभ बच्चन
बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी।



 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन
बिग बी की सलामती की दुआ रजनीकांत और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मांगी। इस समय रजनीकांत उत्तराखंड में हैं। जब उन्हें यह खबर पता चली तो उन्होंने कहा कि मैं भगवान से उनकी सलामती की दुआ मांगता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें