जया बच्चन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में कई दशक बिताने वाली जया ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी जानदार एक्टिंग से ना ही सिर्फ फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाया बल्कि इसके लिए कई अवॉर्ड भी जीते। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी की कुछ अनकही बातें...
विज्ञापन
2 of 5
जया बच्चन
जया बच्चन ने 15 साल की छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म सत्यजीत रे की 'महानगर' थी जिसमें वह सहायक अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन
3 of 5
जया बच्चन
जया ने 'गुड्डी', 'शोले', 'जंजीर', 'बावर्ची', 'उपहार', 'कोशिश', 'मिली' और 'सिलसिला' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपनी 6 फिल्मों के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला है।
4 of 5
जया और अमिताभ बच्चन
जया सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक अच्छी स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। काफी कम लोग ये बात जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की स्क्रिप्ट उन्होंने ही लिखी है।
जया ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी की है। दोनों की मुलाकात का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। दोनों मिले फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर थे, लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ा फिल्म 'एक नजर' के सेट पर।