फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: सिर्फ जया बच्चन को ही नहीं आता गुस्सा, शाहरुख-सलमान का एंग्री नेचर भी है मशहूर

Tue, 08 Apr 2025 09:20 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो जब-तब फैंस, पैपराजी पर गुस्सा हो जाते हैं। जया बच्चन को अकसर ही इस तरह का व्यवहार करते देखा गया। कई नामी बॉलीवुड एक्टर्स भी हैं, जिनका गुस्सैल व्यवहार चर्चा में रहा। जानिए, कब-कब एक्टर, एक्ट्रेस ने अपने गुस्से को जाहिर किया?

विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, सलमान खान और जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, @iamsrk

हाल ही में जया बच्चन मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में नजर आईं। सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक महिला को डांट रही हैं। कुछ लोगों ने जया को इस बात के लिए ट्रोल किया तो कुछ उनके सपोर्ट में दिखे। पहले भी कई बार जया पैपराजी को डांट चुकी हैं। जया बच्चन ही अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं जो अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं, इस लिस्ट में कुछ और सितारों के नाम भी शामिल हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में, जो अपने गुस्से के कारण चर्चा में आए।  




 
विज्ञापन

2 of 6
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने कुछ वर्ष पहले एक पत्रकार को धमकाया था, जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। नाना पाटेकर ने उनकी जमानत करवाई थी। मामला कुछ ऐसा था कि फिल्म ‘माया मैमसाहब’ की को-एक्ट्रेस और शाहरुख को लेकर एक गलत खबर मैगजीन में छाप दी गई। इससे शाहरुख नाराज हो गए, वह उस पत्रकार के पास पहुंचे और खूब झगड़ा किया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि शाहरुख ने तोड़-फोड़ भी की। इस वजह से उन्हें जेल जाना। अब शाहरुख लोगों को बहुत ही संभलकर जवाब देते हैं।  

विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान
साल 2000 में सलमान खान ने भी कुछ फोटोग्राफर्स को धक्का मार दिया था। यह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसके बाद लंबे वक्त तक फोटोग्राफर्स और सलमान के बीच मनमुटाव चलता रहा। कई ऐसे मौके आए, जब सलमान लोगों पर, फोटोग्राफर्स पर गुस्सा करते दिखे।  

4 of 6
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

नाना पाटेकर 
नाना पाटेकर भी बॉलीवुड में अपने गुस्सैल व्यवहार के कारण जाने जाते हैं। फिल्म ‘खामोशी(1996)’ की शूटिंग के दौरान निर्देशक संजयलीला संभाली और उनके बीच ऐसी बहस हुई कि दोनाें ने फिर साथ काम नहीं किया। नाना पाटेकर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने संजय लीला भंसाली पर बहुत बुरी तरह से गुस्सा किया। इस बात का निर्देशक को काफी बुरा लगा। 

विज्ञापन

5 of 6
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

गोविंदा 
गोविंदा ने भी कुछ साल पहले एक शूटिंग सेट पर अपने किसी फैन को गुस्से में थप्पड़ मार दिया था। एक्टर के फैन ने उन पर केस भी किया, यह केस लगभग 9 साल तक चला। बाद में गोविंदा ने कोर्ट में माफी मांगने की बात कही। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट, कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, @kanganaranaut

आलिया भट्ट-कंगना रनौत 
आलिया भट्ट से एक इवेंट के दौरान कुछ पैपराजी ने जनरल नॉलेज के सवाल पूछ लिए। यह सुनकर वह काफी गुस्सा हुईं। पहले भी अपनी जनरल नॉलेज के कारण वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। कंगना रनौत ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार पर आरोप लगाए कि वह जानबूझकर उनके बारे में नेगेटिव खबरें छापता है। कंगना प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस जर्नलिस्ट पर गुस्सा होती दिखीं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें