फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमिताभ-रेखा के अफेयर पर बोलीं थीं जया बच्चन- 'सच ही होगा वो आजकल कहीं और हैं'

Tue, 09 Apr 2019 01:08 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jaya bachchan
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो हर कोई जानता है । दोनों के प्यार के कई किस्से आपने सुने होंगे । दोनों का अफेयर 70 के दशक में फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुआ था । बिग बी शादीशुदा थे फिर भी रेखा की खूबसूरती पर वो दिल हार बैठे। उस समय जया बच्चन बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jaya bachchan
सभी रेखा और अमिताभ के प्यार के बारे में जानना चाहते थे लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा कि उस समय जया क्या सोच रही थीं । जया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर पर अपना रिएक्शन दिया था । जया ने अपने पति अमिताभ ब्च्चन का सपोर्ट करते हुए कह था कि उन्होंने एक अच्छे इंसान से शादी की है । 
विज्ञापन

3 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया कहती हैं, 'मैं एक ऐसे परिवार के साथ जुड़ी हूं जो रिश्ते निभाने में यकीन रखता है । आपको किसी भी बात को लेकर ज्यादा पजेसिव नहीं होना चाहिए । खासकर इस प्रोफेशन   में, जहां आपको पता है कि यहां कुछ भी आसान नहीं होता । अगर वो सच में मुझे छोड़कर चला गया तो वो कभी मेरा था ही नहीं ।' ये कहकर जया मुस्कुराती हैं । 

4 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया से पूछा गया कि क्या अपने पति के अफेयर की खबर सुनकर आप परेशान हुई थीं? इस पर जया कहती हैं, 'हम इंसान हैं और रिएक्ट तो करते ही हैं । अगर हम नकारात्मक बात बोल सकते हैं तो सकारात्मक भी बोल सकते हैं । हमें एक बार फिर से सारी चीजें पता कर लेना जरूरी है । समय हर जख्म भर देता है । अगर हम दुखी हैं तो दुखी हैं और खुश हैं तो खुश हैं ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
jaya bachchan
जया से ये भी पूछा गया कि अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबर में कोई सच्चाई है या ये सिर्फ अफवाह है । इस पर जया ने कहा, 'ये सच ही होगा । वो आजकल कहीं और हैं । एक कपल के तौर पर दर्शक उन्हें पसंद करते हैं । अमिताभ का नाम उनकी कई कोस्टार्स के साथ जुड़ा है । अगर सबके साथ ये सच होता तो हमारी जिंदगी नर्क हो जाती ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jaya bachchan
'वो दोनों अगर दोबारा साथ में काम करते हैं तो इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है । लेकिन ये सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए होगा । इसमें काम की कोई जगह नहीं होगी ।' बता दें जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 71वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । आज वो अपने पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें