फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंडिंग: भाजपा को श्राप देने वालीं जया बच्चन पार्टी पर फिर भड़कीं, बोलीं- इन्हें पता नहीं किसने जिताया?, हो रहीं ट्रोल

Tue, 22 Mar 2022 05:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेंड हो रही हैं। #JayaBachchan के साथ यूजर्स अपना पक्ष रख रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधने वालीं जया ने इस बार कुछ ऐसा कहा है जिससे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। जया अपने तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जया बच्चन - फोटो : ANI
जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, 'ये सरकार इसी तरह करती है, अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार ये ही कहा कि आप लोग सतर्क हो जाएं, चुनाव के बाद दाम बढ़ने वाले हैं। इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।'  
विज्ञापन

3 of 4
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
जया के बयान पर लोगों ने क्या कुछ कहा?
जया के बयान पर एक यूजर ने लिखा- क्या यह महिला समझती है कि विश्व स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, युद्ध चल रहा है। वह यह भी नहीं समझती कि लोकतंत्र क्या है? एक यूजर ने लिखा- इतनी बद्दुआ दी लेकिन जीते योगी जी ही। जया जी आप इलेक्शन मे खड़ी रहकर देखिए फिर पता चलेगा ना। फिर समझ आएगा जो आपको वोट नहीं दे रहे वही भाजपा को वोट देकर सरकार बना रहे हैं। आप तब तक लोगों को पेट्रोल दान क्यों नहीं करती? आपके पास तो बहुत पैसा है।
विज्ञापन

4 of 4
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
भाजपा को दिया था श्राप
इससे पहले जया बच्चन भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं थीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस दौरान जया बच्चन भाजपा के सांसदों पर भड़क गईं थीं। जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें