फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DKDKND: 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' में दिखेंगी जया बच्चन, अभिनेत्री का अलग अंदाज देख लोग हुए हैरान

Thu, 14 Nov 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जया बच्चन जल्द ही फिल्म दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के पोस्टर की वजह से वह अचानक सुर्खियों में आ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग - फोटो : इंस्टाग्राम- टिप्स फिल्म्स ऑफिशियल
फिल्म 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन कर चुके विकास बहल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' बना रहे हैं। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
KBC 16: केबीसी जूनियर में प्रतियोगी पार्थ ने किया अपने हुनर से हैरान, अमिताभ बच्चन को बताया उनका भविष्य 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग - फोटो : इंस्टाग्राम- टिप्स फिल्म्स ऑफिशियल
2025 में आएगी फिल्म
निर्माताओं ने गुरुवार (14 नवंबर) को इस फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया। तस्वीर में जया बच्चन मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है। वह वामिका और सिद्धांत के साथ एक म्यूजिक बैंड का हिस्सा नजर आ रही हैं। निर्माताओं के एलान के मुताबिक यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi
निर्माताओं ने नाम सोशल मीडिया पर किया एलान
सोशल मीडिया पर पहली झलक साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "प्यार और हंसी का ताला खोलते हुए, 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' 2025 में पर्दे पर! क्या आप चाबी घुमाने के लिए तैयार हैं?" इस घोषणा ने कई फिल्म प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।

4 of 5
श्रम संबंधी समिति की सदस्य बनीं जया बच्चन - फोटो : ANI
जया बच्चन को देखकर लोग हैरान
इस फिल्म के पोस्टर पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह मजेदार लग रहा है।" एक शख्स ने लिखा, "चलो चलें!"। इसके अलावा लोग जया बच्चन के इस अंदाज को भी देखकर हैरान है। दरअसल, जया को अक्सर गंभीर भाव में देखा जाता है। वहीं, पोस्टर में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, यही वजह है कि तस्वीर को देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि इसमें दिखने वाली अभिनेत्री जया बच्चन ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी, हरमन बावेजा, रोहनदीप सिंह, विराज सावंत और रमेश पुलपका कर रहे हैं। हाल ही में गोवा से वामिका ने 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' के शूटिंग सेट से पर्दे के पीछे की झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी। ड्रेसिंग रूम की तस्वीर के साथ उन्होंने जानकारी दी थी  फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
Vikrant Massey: पिता की मेज पर बिखरी सिगरेट के राख ने किया प्रेरित, विक्रांत मैसी ने साझा कीं पुरानी यादें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें