Meezaan Jaffrey
- फोटो : instagram
दरअसल, मशहूर फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला को सिनेमाजगत में 33 साल हो चुके हैं। इस वजह से इन दोनों ने मुंबई में एक शानदार इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में सिनेमाजगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इसमें जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और शनाया कपूर भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण ने भी संदीप और अबु के लिए डिजाइनर कपड़ों में रैंप वॉक किया।