दीवाली पर रिलीज़ हो रही अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर में इमोशन, एक्शन और ड्रामा भरा हुआ है। ट्विटर पर ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ''शिवाय' का दूसरा ट्रेलर आ गया है, देखकर बताएं कैसा है?'। निर्देशक के तौर पर अजय देवगन की यह पहली फिल्म है।