फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बेदी की बेटी अलाया ने खोले निजी जिंदगी के राज, बताया- 'मां के बॉयफ्रेंड के साथ कैसे हैं रिश्ते'

Thu, 30 Jan 2020 09:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Alaia Furniturewalla - फोटो : social media
पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला की डेब्यू फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है । फिल्म 'जवानी जानेमन' में अलाया सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभाते दिखेंगी। यह फिल्म एक प्ले बॉय पर आधारित है। अलाया ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले एक्टिंग से डांस तक की पूरी ट्रेनिंग ली है। हाल ही में अलाया ने इस फिल्म और अपनी निजी को लेकर कई राज खोले। 
विज्ञापन

2 of 6
Pooja Bedi and Maneck Contractor - फोटो : social media
अलाया ने बताया कि उनके माता-पिता के तलाक का उनपर क्या असर हुआ और उनकी मां के बॉयफ्रेंड और पिता की दूसरी पत्नी के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं । अलाया की मां और एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से 1994 में शादी की थी और उनका 2003 में तलाक हो गया था । 
विज्ञापन

3 of 6
Alaia Furniturewalla - फोटो : social media
इस बारे में अलाया ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं 5 साल की थी जब मां पापा अलग हुए और मुझे उस बारे में ज्यादा याद नहीं है । हालांकि उसके बाद की यादें मेरे दिमाग में ज्यादा हैं । मेरा बचपन काफी खुशी से गुजरा और मेरे माता-पिता के रिश्ते तलाक के बाद भी काफी अच्छे थे ।'

4 of 6
Alaia Furniturewalla - फोटो : social media
'उन्होंने मुझे कभी महसूस नहीं कराया कि हमारे जीवन में कुछ बुरा हुआ है । ये सिर्फ तलाक था और ऐसा होता है ।' अलाया ने आगे बताया कि उनके अपनी सौतेली मां और मां पूजा बेदी के बॉयफ्रेंड के साथ कैसे रिश्ते हैं । पूजा बेदी के बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर हैं जबकि अलाया कि पिता फरहान ने फातिमा से दूसरी शादी कर ली है । 
विज्ञापन

5 of 6
Alaia Furniturewalla - फोटो : amar ujala mumbai
अलाया ने कहा, 'मेरे पिता की दूसरी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है 'जान' । मैं उसे बहुत प्यार करती हूं । लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरी, मेरी सौतेली मां से कैसी बनती है । मुझे वो पसंद हैं । मैंने इसके अलावा कभी कुछ नहीं सोचा । मां के बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है और इसलिए मैं उनके साथ हमेशा खुश रहती हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alaia - फोटो : alaia
बता दें कि पूजा बेदी एक जानीमानी एक्ट्रेस हैं और एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं । पूजा साल 2011 में रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं । 'जवानी जानेमन' में अलाया मां तबु को पिता सैफ अली खान से मिलवाने का काम करती हैं । इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सैफ अली खान के साथ बिग बॉस के घर में भी पहुंची थीं । 

साबुन के विज्ञापन से प्रीति जिंटा को मिली थी लोकप्रियता, इन 10 फिल्मों ने 'डिंपल गर्ल' को दिलाई पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें