फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान ने 'नॉट रमैया वस्तावैया' के हुक स्टेप से उठाया पर्दा, बताया- कब होगा गाना रिलीज

Mon, 28 Aug 2023 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की जवान इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को रिलीज होने में महज कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में फैंस की उत्सुकता बढ़ती चली जा रही है। हाल ही में किंग खान ने आस्क एसआरके सेशन में इस फिल्म के नए गाने नॉट रमैया वस्तावैया की झलक लोगों के साथ साझा की थी। अब उन्होंने इस गाने की कुछ और क्लिप्स अलग-अलग भाषाओं में फैंस के साथ शेयर की हैं। इन वीडियोज से अब उनके गाने के हुक स्टेप से भी पर्दा उठ गया है।
Sunny Deol: अब एक फिल्म के 50 करोड़ रूपये लेंगे तारा सिंह? फीस बढ़ोतरी पर सनी देओल ने कही ये बात
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्विटर पोस्ट में शाहरुख ने आगामी गाने की क्लिप साझा करते गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध को भी शुक्रिया कहा है। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यह गाना कल रिलीज किया जाएगा। इस क्लिप में अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। नॉट रमैया वस्तावैया एल्बम का तीसरा गाना है। इस पहले जिंदा बंदा और रोमांटिक नंबर चलेया को मेकर्स ने रिलीज किया था, जो लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म का ट्रेलर 28 अगस्त को जारी किया जाएगा, लेकिन खबर लिखे जाने तक यह जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा करण जौहर ने जवान के ट्रेलर को देखकर ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी बताया था। 

4 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान में शाहरुख और नयनतारा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं, विजय सेतुपति फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण इसमें कैमियो रोल करती नजर आएंगी। जवान सात सितंबर को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख डंकी में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डंकी को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Vivek Agnihotri: 'मैं सितारों की तुलना में अधिक बुद्धिमान', बॉलीवुड से खुद को अलग मानते हैं विवेक अग्निहोत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें