आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
जिस गाने की बात आलिया ने की वह वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में गाना रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच फिल्माया गया है। यह फिल्म का बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक गाना है। आलिया भट्ट ने बताया कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' के गीत 'इश्क वाला लव' के बाद 'तुम क्या मिले' के बाद ऐसा गीत है, जिस पर उनको को लिप सिंक करना था। और, इसके लिए उन्होंने कैसे शाहरुख खान की मदद ली। दरअसल, लिप सिंक वाले गाने कभी हिंदी सिनेमा की जान हुआ करते थे, लेकिन इनकी शूटिंग में मेहनत बहुत लगती है। कलाकार भी जबसे खुद को सुपरस्टार समझने लगे हैं, वे ऐसे गाने कम ही करते हैं और इसीलिए अधिकतर गाने इन दिनों पृष्ठभूमि में ही बजते सुनाई देते हैं।