फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 हस्तियों के खिलाफ शेखर कपूर के ट्वीट पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'आपको इलाज की जरूरत है'

Sun, 28 Jul 2019 12:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जावेद अख्तर, शेखर कपूर - फोटो : Twitter
देश में भीड़ हिंसा के मामले को बढ़ता देख बॉलीवुड के 49 सितारों ने पीएम मोदी को खत लिखा था। इसमें उन्होंने भीड़ हिंसा के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग की थी। इसके जवाब में डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें आज भी भारत में रिफ्यूजी की तरह महसूस होता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
shekhar kapoor - फोटो : file photo
उन्होंने लिखा- 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जीवन शुरू किया। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सबकुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे तुच्छ होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा होता है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
javed akhtar
शेखर कपूर के ट्वीट को देख जावेद अख्तर भड़क उठे। उन्होंने शेखर को एक के बाद एक ट्वीट कर जमकर लताड़ा। जावेद अख्तर ने लिखा- अभी भी रिफ्यूजी होने से आपका क्या मतलब है। क्या इसका यह मतलब है कि आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको भारत में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो कहां आप खुद को रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, बंद कीजिए ये ड्रामा।' 

4 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : social media
जावेद अख्तर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- 'कौन हैं ये बुद्धिजीवी जिन्होंने आपको गले लगाया और आपको उनका साथ सांप के डसने जैसा लगा? श्याम बेनेगल, अदूर गोपाल कृष्णा, राम चंद्र गुहा? वास्तव में? शेखर साहब आप ठीक नहीं लग रहे हैं। आपको मदद की जरूरत है। मान जाइए, एक अच्छे साइकाइट्रिस्ट से मिलना कोई शर्म की बात नहीं है।' 
विज्ञापन

5 of 6
anurag kashyap - फोटो : social media

बता दें बीते दिनों निर्देशक अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं। पीएम को लिखी चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prasoon Joshi, Madhur bhandarkar - फोटो : social media

इसके जवाब में जानी-मानी 61 हस्तियों ने भी एक ओपन लेटर शुक्रवार को जारी किया था। इन हस्तियों ने पीएम को लिखे गए पत्र को सिलेक्टिव गुस्सा और गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश करने वाला बताया था।इन हस्तियों में अभिनेत्री कंगना रनौत, लेखक प्रसून जोशी, क्लासिकल डांसर और सांसद सोनल मानसिंह, मोहन वीणा के वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट और डायरेक्टर मधुर भंडारकर और विवेक अग्निहोत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें