फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को लगाई लताड़, कहा- आपको सबूत चाहिए

Sun, 03 Mar 2019 02:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : social media
एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उनके कई नेता अभी भी भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने से इनकार किया। साथ-साथ ही उन्होंने इसके सबूत भी मांग लिए। इस बात से गुस्साएं जावेद अख्तर ने कुरैशी पर तीखा हमला बोला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
javed akhtar
शनिवार को जावेद अख्तर ने महमूद कुरैशी के सबूत मांगने पर उनसे तीखा सवाल किया। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में कहा, 'बस करिए मिस्टर कुरैशी। मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए हमारा प्लेन हाइजैक करके कांधार ले जाया गया था। उसे हाइजैकर्स के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान में नजर आया। वहां जिहाद के लिए एक संगठन बनाया। वह खुलेआम भारत के खिलाफ लड़ाई की बात कहता है और आपको सबूत चाहिए? सच में?'



 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर
इससे पहले भी जावेद अख्तर पाकिस्तान पर भड़के थे। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'मैं समझ नहीं पाता हूं कि पाकिस्तान का एजेंडा क्या है? वो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करके क्या हासिल करेंगे। यह बात सब जानते हैं कि वो आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं, लेकिन लगातार इस बात से इनकार करते हैं।'

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : amar ujala
'आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर को भारतीय जेल से तब छोड़ा गया था, जब उसने भारतीय विमान का अपहरण कर लिया था। उसके बाद वह कैसे कंधार से पाकिस्तान पहुंचा। अगर पाकिस्तान इतनी ईमानदारी से शासन चलाता है तो फिर आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार क्यों नहीं करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने आगे कहा था, 'मुझे लगता है कि यह स्थिति भारत के ऊपर थोपी जा रही है। यह हमारी पसंद नहीं थी, लेकिन जब चीजें आपके नियंत्रण से बाहर चली जाती हैं तो हमें कब तक और कितनी बार शांति बनाए रखनी चाहिए। हमें कभी न कभी तो इसका जवाब देना ही था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें