फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- 'देश विरोधी नारे...'

Tue, 17 Dec 2019 09:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : social media

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के आरोप लगाए गए हैं। इस पर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की पिटाई की कड़ी निंदा की है। उनके इस ट्वीट पर एक IPS अधिकारी ने उन्हें जवाब दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : social media
जावेद अख्तर ने लिखा- 'लॉ ऑफ लैंड के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में पुलिस किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इजाजत के बिना नहीं घुस सकती। जामिया कैंपस में बिना इजाजत घुसकर पुलिस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हर यूनिवर्सिटी के लिए एक खतरा है।' जावेद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
जावेद अख्तर
एक यूजर ने लिखा- देश की पुलिस बिना परमिशन नहीं घुस सकती कानून इसकी इजाजत नहीं देता। फिर देश मे बिना परमिशन घुसे घुसपैठियों को कानून क्यों इजाजत दे ?? फिर जो ये सब कुछ हो रहा है वो क्यों हो रहा है। बसों में आग लगाना, सड़कें जाम करना, पत्थर बाजी करना कानूनी है?

4 of 6
जावेद अख्तर
एक अन्य यूजर ने लिखा- आर्टिकल 14 पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को प्रदर्शन ही नहीं करना चाहिए क्योंकि यहां 50% आरक्षण है। आरक्षण के टाइम आर्टिकल 14 याद नहीं आया क्या?
विज्ञापन

5 of 6
जावेद अख्तर
एक ने लिखा- स्टूडेंट हैं तो पढ़ाई करें राजनीति में क्यों घुस रहे हैं? देश विरोधी नारे लगाएंगे, देश की सरकारी संपत्ति और लोगों को नुकसान पहुंचागें तो क्या पुलिस छोड़ देगी? एएमयू के वीडियो वायरल हो रहे हैं वह भी देखलो फिर यहां पर आकर सरकार को ज्ञान देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
बता दें नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया इस्लामिया के आसपास और जामिया नगर इलाके में सोमवार को दिनभर तनाव का माहौल रहा। प्रदर्शनकारी सुबह से ही सड़कों पर आ गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताने लगे। उधर, डीयू में भी प्रदर्शन हुआ और छात्रों व पुलिस में हल्की झड़प हुई। पुलिस ने दोपहर व शाम को जामिया नगर समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें