फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के 'कृष्ण अवतार' के समर्थन में बॉलीवुड के इस सेलिब्रिटी ने कट्टरपंथियों को दे डाली चेतावनी

Thu, 29 Mar 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aamir Khan
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'महाभारत' में काम करने की खबरें जब से आई हैं तब से विवाद भी गहराता जा रहा है। फिल्म में उनके कृष्ण का किरदार निभाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिस पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज सामने आए और आमिर खान के बचाव में उतरे।
विज्ञापन

2 of 6
javed akhtar
आमिर खान के प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बाद इस पर बहस तेज होने लगी। अब इस पर बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां सेक्युलरिज्म हमेशा से रहा है। यहां पक्षपात की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'मैं 1965 में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था और मेरी तनख्वाह 50 रुपए महीना थी। मैंने इन 53 सालों में किसी क्षण भी किसी तरह के जातिवाद, पक्षपात का अनुभव नहीं किया। यह फिल्म उद्योग धर्मनिरपेक्षता का गढ़ है। कट्टरपंथियों.. इसे प्रदूषित करने की कोशिश मत करो।'
 

 

4 of 6
जावेद अख़्तर
जावेद अख्तर यहीं नहीं रुके, जब एक ट्विटर यूजर ने उनके 50 रुपए महीने के वेतन और धर्मनिरपेक्षता की टिप्पणी पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा, 'मैं यह बताना चाहता हूं कि जब मैं आर्थिक और सामाजिक रूप से बहुत कमजोर स्थिति में था, तब भी मैंने कम से कम किसी भी सांप्रदायिक आधार पर किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
aamir khan
बता दें कि आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट 'महाभारत' होगा। खबर है कि इस फिल्म में आमिर 'कृष्ण' का रोल निभाएंगे। 'कृष्ण' के रोल करने को लेकर भारत में बसे फ्रेंच मूल के पॉलिटिकल राइटर फ्रेंकॉइस गॉतियर ने ट्विटर पर ऐसी टिप्पणी की जिसके बाद से ही इस मुद्दे पर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aamir khan
फ्रेंकॉइस गॉतियर ने ट्वीट कर लिखा, 'आमिर खान को, जो कि एक मुसलमान हैं, हिंदुओं के सबसे प्राचीन और चर्चित महाकाव्य के किरदार को निभाने का मौका क्यों मिलना चाहिए? क्या बीजेपी भी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कांग्रेस के रास्ते पर ही चलेगी? क्या मुसलमान एक हिंदू को मोहम्मद का रोल निभाने देंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें