फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बायोपिक के निर्माताओं पर फिर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'क्या जरूरत थी ढोंग करने की'

Fri, 05 Apr 2019 03:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Javed Akhtar and PM Modi Biopic poster - फोटो : twitter
पीएम मोदी बायोपिक के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज के बाद कई विवाद जुड़े जिसमें एक विवाद गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) से जुड़ा हुआ है। जावेद अख्तर ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि ट्रेलर में मेरा नाम लिखा है जबकि मैंने फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है। जावेद के इस ट्वीट के बाद शबाना ने भी आपत्ति जताई। वहीं अब इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने कहा कि यह बुनियादी ईमानदारी के खिलाफ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख़्तर - फोटो : file photo
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने यह बात हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कही। जावेद अख्तर ने कहा- 'पीएम मोदी बायोपिक के निर्माताओं द्वारा मेरे पुराने गाने का रीमेक बनाना और फिर क्रेडिट में मेरा नाम लिखा जाना सही नहीं है। यह बुनियादी ईमानदारी के खिलाफ है। आजकल यह प्रचलन बन गया है। लोग पुरानी फिल्म के गीत के अधिकार खरीदते हैं। वह रिकॉर्ड करते हैं और फिर इस्तेमाल करते हैं। यह ठीक नहीं है।' 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : file photo
जावेद अख्तर ने आगे कहा- 'बायोपिक के निर्माता ने ईश्वर अल्लाह गीत के टी-सीरीज से अधिकार खरीदने के बाद इसे फिर से रिकॉर्ड किया जो दीपा मेहता की अर्थ के लिए किया था। उन्होंने फिल्म के गीतकार के तौर पर मेरा नाम दिया है। मैं इसका गीतकार कभी नहीं था। अगर आप मुझे शुक्रिया कहना चाहते हैं तो आपने ए आर रहमान को इससे अलग क्यों किया? उन्हें क्रेडिट क्यों नहीं दिया? ह परंपरा के खिलाफ है। उनके पास यह ढोंग करने का हक नहीं था कि मैं फिल्म का गीतकार हूं।' 

4 of 5
modi biopic - फोटो : social media
आपको बता दें, पीएम मोदी बायोपिक में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है। पहले यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस तारीख को रिलीज नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में भी चुनाव आयोग शुक्रवार को फैसला करेगा। बता दें बायोपिक 'पीएम नरेन्द्र मोदी' की रिलीज पर विपक्षी दलों की ओर से की गयी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modi biopic - फोटो : social media
देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में विपक्षी दलों का मानना है कि फिल्म को ऐसे समय में रिलीज करना आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें