बी टाउन में इन दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। खबर है कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी का मन बना चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'तूफान' के बाद शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे। अब इस मामले में फरहान के पिता जावेद अख्तर का बयान आया है।