मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट साझा करते रहते हैं। बहुत बार उन्हें अपने पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ जाता है, हालांकि वह ट्रोलर्स को अक्सर करारा जबाव भी देते रहते हैं। एक बार फिर से जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें स्वतंत्रता दिवस की देर से फैंस को शुभकामनाएं देने पर ट्रोल किया जा रहा है।