कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu
जावेद अख्तर ने आरोप लगाया था कि कंगना रणौत ने एक मीडिया चैनल को दिए गए उनकी छवि को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट में अख्तर की तरफ से कंगना के बयान की रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई थी। वकील का कहना था कि जावेद ने 55 सालों में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए कंगना रणौत ने टीवी और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कुछ निराधार टिप्पणियां की हैं।