फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अंबानी से लेकर शाहरुख तक, रेखा पर टिकीं सबकी निगाहें

Sat, 18 Jan 2020 12:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
जावेद अख्तर बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। 75वें जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर जावेद अख्तर ने 16-17 जनवरी को दो पार्टी होस्ट की। 16 जनवरी को जो पार्टी रखी गई थी उसमें पहुंचे सभी सितारे रेट्रो लुक में नजर आए थे। अब एक अन्य पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 9
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी का आयोजन मुंबई स्थित फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया। जहां शाहरुख से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी बड़े सितारों ने शिरकत की। पार्टी में सभी की निगाहें रेखा पर टिक गईं। आम तौर पर गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आने वालीं रेखा ने इस बार ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बालों में गजरा और रेड लिप्स्टिक उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी कैरी की। लाइट मेकअप के साथ दीपिका ने हैवी इयरिंग्स पहनी थी। 

4 of 9
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में शाहरुख पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे। दोनों ने मैचिंग ड्रेस पहनी। जहां शाहरुख ने ब्लैक सूट पहना था वहीं गौरी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की।
विज्ञापन

5 of 9
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन के साथ पोज देते हुए। 
विज्ञापन

6 of 9
कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर हाथ पकड़े नजर आए। कटरीना ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। 
विज्ञापन

7 of 9
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ पोज देते हुए। मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी फॉर्मल लुक में थे। वहीं श्लोका ने फ्लोरल प्रिंट गाउन पहना था।

8 of 9
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ। माधुरी ने इस दौरान रेड कलर का हैवी वर्क सूट पहना था। 
विज्ञापन

9 of 9
करण जौहर, जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकर करण जौहर के बगैर कोई पार्टी कैसे पूरी हो सकती है। यहां वो कुछ इस अंदाज में नजर आए। दूसरी तस्वीर में जावेद अख्तर की बेटी और निर्देशक जोया अख्तर हैं। 

'लव आजकल' के ट्रेलर में कार्तिक संग बोल्ड हुईं सारा, पिता सैफ ने देखते ही कह दी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें