फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर कंगना रणौत से भिड़े जसबीर जस्सी, बोले- चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है

Wed, 02 Dec 2020 08:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत और जसबीर जस्सी - फोटो : इंस्टाग्राम
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर बॉलीवुड हस्तियां बंटी हुई नजर आ रही हैं। कोई इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके पक्ष में नहीं है। अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार इस आंदोलन को लेकर ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी कंगना से ट्विटर पर भिड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
दरअसल कंगना रणौत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मोदी जी कितना समझाएंगे, कितनी बार समझाएंगे? शाहीन बाग में खून की नदियां बहाने वाले भी खूब समझते थे कि उनकी नागरिकता कोई नहीं छीन रहा, लेकिन फिर भी उन्होंने दंगे किए, देश में आतंक फैलाया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब पुरस्कार भी जीते, इस देश को जरूरत है धर्म और नैतिक मूल्यों की।'

 
विज्ञापन

3 of 6
जसबीर जस्सी - फोटो : फाइल
कंगना के इस ट्वीट पर जसबीर जस्सी ने जवाब देते हुए लिखा, 'कंगना जी ये कौन सा रेवोलुशन है जो किसानों को समझ नहीं आ रहा, सिर्फ आपको और सरकारी ट्वीटर ट्रॉल्स को समझ आ रहा है? मैंने पूरा बिल पढा है उसमें रेवोलुशन किसानों के लिए नहीं प्राइवेट प्लेयर्स और उद्योगपतियों के लिए है। किसान अपना अच्छा बुरा सोच सकता है, आप उनके लिए मत सोचो।'

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
जसबीर के इस ट्वीट पर कंगना ने लिखा, 'मैं भी एक किसान परिवार से हूं, आपने कौन सा बिल पढ़ा है? अगर बिल पढ़ा होता तो साफ दिखता की जिन किसानों को नई सुविधाएं नहीं चाहिए वो पुराने तरीके से लेन देन कर सकते हैं। नया बिल पिछली संरचना का विकल्प भी प्रदान करता है अगर कुछ इसके साथ सहज हों तो वे चुन सकते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
जसबीर जस्सी - फोटो : फाइल
इस पर जसबीर ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा, 'मुम्बई नगर निगम ने एक चबूतरा तोड़ा था तो दुनिया सिर पर उठाए घूमती थीं। किसान की मां जमीन दांव पर लगी है और बात करती हैं समझाने की। किसान के  हक नहीं बोल सकती तो उसके खिलाफ तो मत बोलो। चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
इस ट्वीट के जवाब में कंगना ने लिखा, 'जस्सी जी इतना गुस्सा क्यों हो रहे हैं, किसान बिल 2020 एक क्रांतिकारी बिल है, यह किसानों को सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मैं तो किसानों के हक की बात कर रही हूं, आप किसके हक की बात कर रहे हैं पता नहीं।'

यशराज फिल्म्स बनाएगा जासूसों की 'एवेंजर्स', पठान, टाइगर और कबीर इस मिशन पर निकलेंगे एक साथ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें