फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की टक्कर पांच फिल्मों से होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर 'मैं अटल हूं' और 'फाइटर' से कोई मुकाबला नहीं है। आइए नजर डालते हैं, इस महीने रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों पर-
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के मेकर अपनी फिल्म की रिलीज डेट लगातार इसलिए टालते रहे ताकि उनकी फिल्म का किसी बड़ी फिल्म से मुकबला न हो। लेकिन, अब जब इसकी निर्माता कंपनी टिप्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी को रखी तो इस फिल्म के मुकाबले में पांच फिल्में फिर से आ गई हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' के सामने मैदान पूरी तरह से खाली है। माना जा रहा है कि 'पठान' की तरह फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर अपनी सफलता को दोहरा सकते हैं। आइए नजर डालते हैं, इस महीने रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों पर...
विज्ञापन
2 of 10
मेरी क्रिसमस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरी क्रिसमस (12 जनवरी 2024)
'बदलापुर' और अंधाधुन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और साउथ के विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में एक साथ हुई है। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण में इनके अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काजमी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो है। फिल्म के तमिल संस्करण में सहायक कलाकार दूसरे लिए गए हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 10
गुंटूर कारम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुंटूर कारम (12 जनवरी 2024)
अभिनेता महेश बाबू 'गुंटूर कारम ' में फिल्म निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में 'अथाडू',और 'खलेजा' में काम कर चुके हैं। फिल्म 'गुंटूर कारम' तेलुगू भाषा में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, जयराम, प्रकाश राज, राम्या कृष्णन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'लाल सलाम' साल 1993 के मुंबई के हुए सांप्रदायिक दंगों के बीच एक घटना पर आधारित है। इस फिल्म में रजनीकांत मोइदीन भाई की कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव खुद का भी कैमियो है। फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत, विग्नेश , लिविंगस्टन , सेंथिल , जीविता , केएस रविकुमार और थम्बी रमैया की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।
अभिनेता सलमान खान ने अपने बहनोल आयुष शर्मा का करियर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने प्रोडक्शन के बैनर टेल बनी फिल्म 'लवयात्री' के जरिए आयुष शर्मा को लांच किया। यह फिल्म नहीं चली तो दूसरी फिल्म 'अंतिम' का ना सिर्फ निर्माण किया बल्कि उस फिल्म में खुद अभिनय भी किया। अब आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म 'रुस्लान' 12 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म के बारे में किसी को पता ही नहीं। कात्यायन शिवपुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष शर्मा के अलावा सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे और जगपति बाबू की मुख्य भूमिकाएं हैं।
द बुक ऑफ क्लीयरेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द बुक ऑफ क्लीयरेंस (12 जनवरी, 2024)
निर्देशक जेम्स सैमुअल की फिल्म 'द बुक ऑफ क्लेरेंस' की कहानी बाइबल से प्रेरित बताई जा रही है। एक बेहतर जीवन पाने के लिए संघर्ष करते हुए, क्लेरेंस उभरते मसीहा की शक्ति से मोहित हो जाता है और जल्द ही एक दिव्य अस्तित्व के लिए रास्ता बनाने के लिए सब कुछ जोखिम में डाल देता है। इस फिल्म में फिल्म में लाकीथ स्टैनफील्ड, उमर साय, आरजे साइलर,अन्ना डियोप, डेविड ओयेलोवो, माइकल वार्ड, टेयाना टेलर, कालेब मैकलॉघलिन, एरिक कोफी-अब्रेफा, मैरिएन जीन-बैप्टिस्ट, जेम्स मैकएवॉय और बेनेडिक्ट कंबरबैच की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 11 अक्टूबर, 2023 को 67वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
फिल्म 'मीन गर्ल्स' संगीतमय कॉमेडी फिल्म है। सामंथा जेने और आर्टुरो पेरेज जूनियर के निर्दशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की है जो अपने पूर्व प्रेमी के प्यार में पड़कर गलती करती है। इस फिल्म में क्रिस्टोफर ब्रिनी, औली क्रावल्हो, बेबे वुड, जैकेल स्पिव्रे, टीना फे, अवंतिका वंदनपु, जेना फिशर, बिजी फिलिप्स और टिम मीडोज की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म मीन गर्ल्स ब्रॉडवे म्यूजिकल' पर आधारित है। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।
8 of 10
हनुमान
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान' (12 जनवरी 2024)
बहुचर्चित तेलुगु फिल्म 'हनुमान' भी जनवरी में रिलीज के लिए कतार में हैं। इस फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में नजर आएंगे। बीते वर्ष दिसंबर में इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी हुआ था। ट्रेलर में बजरंग बली की शक्तियों के साथ तेज सज्जा को एक नए सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है।
9 of 10
मैं अटल हूं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैं अटल हूं (19 जनवरी 2024)
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है, लिहाजा इस फिल्म को फायदा मिल सकता है। इस फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के जाने माने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' पिछले साल इसी डेट को रिलीज हुई और साल की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म से हुई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फाइटर पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और अनिल कपूर उनके गुरु की भूमिका में हैं। सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज हैं।