बॉलीवुड एक्ट्रेसेज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी फैंस से शेयर करती हैं। इन दिनों कई हसिनाओं को सोशल मीडिया पर बिकिनी पिक पोस्ट करते हुए देखा गया है। दिशा पाटनी, अनन्या पांडे, अविका गौर, मलाइका अरोड़ा के बाद अब जन्नत गर्ल सोनल चौहान की बिकिनी पिक भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोनल चौहान इन दिनों गोवा में हॉलिडे मना रही हैं और यहां उन्होंने बीच पर बिकिनी में फोटोशूट करवाया है।