देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर सितारों के लिए भी जन्माष्टमी का त्योहार खास रहा है। यही नहीं आमिर खान, अमिताभ बच्चन के घर तो दही हांडी का भी आयोजन किया जाता है हालांकि कोरोना काल की वजह से इस साल निजी तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज जन्माष्टमी के मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।