राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म "ड्रीम गर्ल" के साथ खूब सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में अभिनेता ने गुजरात के वडोदरा शहर का दौरा किया, जहाँ अभिनेता ने एक कॉलेज में अपने युवा प्रशंसकों से मुलाक़ात की और 'जय श्री कृष्णा' के साथ अभिवादन करने के बाद, उनके साथ मिल कर जन्माष्टमी का त्योहार भी सेलिब्रेट किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala mumbai
हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के उभरते सुपरस्टार को अपने बीच देखकर छात्रों का उत्साह अपने चरम पर रहा, हर कोई आयुष्मान की आगामी फिल्म "ड्रीम गर्ल" के लिए उत्साहित नज़र आया। बात यहां तक सीमित नहीं रही बल्कि कुछ छात्र तो आयुष्मान की फिल्म के पोस्टर की कॉपी कर उन्हीं की तरह पीली साड़ी पहन, आयुष्मान के साथ तस्वीर खिंचवाने भी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 4
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala mumbai
त्योहार जन्माष्टमी का है तो दही हांड़ी भी जरूर हुआ होगा। आयुष्मान ने फिर यहां खूब हर्षो उल्लास के साथ दही हांडी भी फोड़ी, जिसके बाद अपनी फिल्म के नए रिलीज़ हुए गाने राधे राधे पर यहां मौजूद कॉलेज के छात्रों संग गाने पर ठुमके भी लगाए।
बता दें की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो लड़का होकर भी लड़की की आवाज में लोगों से बात करता है। इसी वजह से फिर वो लोगों कि ड्रीम गर्ल बन जाता है। अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।