फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी का नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचा परिवार, रिहर्सल में बोनी और जाह्नवी दिखे इमोशनल

Fri, 04 May 2018 09:39 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
janhvi kapoor
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को गुरुवार को फिल्म 'मॉम' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी द्वारा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा। इस अवॉर्ड को लेने के लिए उनकी बेटी जाह्नवी, खुशी और पति बोनी कपूर दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस पुरस्कार समारोह का रिहर्सल बुधवार को हुआ जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
janhvi kapoor
पुरस्कार समारोह के रिहर्सल में दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ पहुंची थीं। इन तस्वीरों में तीनों इमोश्नल दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
jahnvi kapoor boney kapoor
रिपोर्टस के मुताबिक, जाह्नवी और खुशी चाहते थे कि अर्जुन और अंशुला भी अवार्ड लेने उनके साथ जाए, लेकिन अर्जुन और अंशुला का मानना था कि इस लम्हे को उन्हें पिता बोनी कपूर के साथ स्पेंड करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
jahnvi kapoor boney kapoor
बता दें, जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग से फ्री हो चुकी हैं। वह अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'धड़क' से करने जा रही हैं। वहीं छोटी बहन खुशी कपूर अभी पढाई कर रही हैं। जाह्नवी की यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें