फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी ने बेटी के जन्मदिन के लिए कर रखीं थीं ये तैयारियां, आज 21 साल की हो गईं जाह्नवी

Tue, 06 Mar 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद अभी भी उनका पूरा परिवार सदमे में है। इस बीच आज यानी 6 मार्च को उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गईं हैं।
विज्ञापन

2 of 4
SRIDEVI - फोटो : self
श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। इस साल भी श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वो जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वो जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वालीं थीं। बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वो दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका है और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया कोअलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
श्रीदेवी - फोटो : SELF
वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का 21वां बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी जाए। बर्थडे के दिन एक डिनर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi
बता दें कि, श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रहीं थीं। श्रीदेवी की मौत के बाद से शूटिंग भी ठप्प पड़ी हुई है। उनका दिल इस कदर टूट गया है कि काम करने तक की इच्छा नहीं हो रही। वाकई में इस उम्र में जाह्नवी और खुशी को मां की सख्त जरूरत थी। वैसे श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी चचेरी बहनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें