फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के दिल को छू गई ये तमिल फिल्म, अभिनेत्री ने बताया मूवी ऑफ द ईयर

Tue, 31 Dec 2024 01:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने हाल ही में तमिल फिल्म 'अमरण' को 'मूवी ऑफ द ईयर' करार दिया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए फिल्म को दिल को छूने वाला बताया। 
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के लिए यह साल यानी 2024 काफी व्यस्त रहा। इस साल उन्होंने तीन फिल्मों में अभिनय किया। वह साउथ की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में भी नजर आईं, जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
यह भी पढ़ें-  Kriti Sanon: करोड़पति बिजनेसमैन संग 'क्या हुआ तेरा वादा' पर थिरकतीं दिखीं कृति, डेटिंग अफवाहों को फिर मिली हवा
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर ने देखी अमरण
इस बीच जान्हवी ने साल के आखिरी दिनों में अपना वक्त नेटफ्लिक्स पर तमिल फिल्म 'अमरण' देखने कर बिताया। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने जान्हवी पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। हाल ही में उन्होंने इसे देखने के बाद  इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 
यह भी पढ़ें-  Mika Singh: 'मीका एक गधा है, वह अनपढ़ है, बदतमीज है, कपिल शर्मा विवाद पर केआरके ने साझा की अपनी कहानी
विज्ञापन

3 of 5
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म को बताया मूवी ऑफ द ईयर
 उन्होंने लिखा, "थोड़ा देर से देख सकी, लेकिन यह कितनी जादुई, भावनात्मक और दिल को छूने वाली फिल्म है। इस साल का अंत इतनी भावनात्मक और दिल तोड़ देने वाली फिल्म को देखकर पर करना शानदार रहा।"

4 of 5
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब
कमल हासन ने किया फिल्म का निर्माण
‘अमरण’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि ओटीटी पर भी लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यह फिल्म राजकुमार पेरियासामी ने निर्देशित की है। वहीं, इसका निर्माण कमल हासन ने किया है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी अगले साल सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी। यह फिल्म शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परम सुंदरी में भी दिखेंगी। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें