फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लस्ट स्टोरीज की सक्सेस के बाद घोस्ट स्टोरीज का शूट शुरू, जान्हवी संग इस गली ब्वॉय को मिला मौका

Sat, 17 Aug 2019 04:17 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
ओटीटी नेटफ्लिक्स के लिए लस्ट स्टोरीज के बाद चार निर्देशकों को मिलाकर बनने जा रही अगली फिल्म घोस्ट स्टोरीज की पहली कहानी की शूटिंग शुरू हो गई है। नेटफ्लिक्स ने इस बारे में हाल ही में आधिकारिक ऐलान किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
vijay varma - फोटो : social media
बता दें कि घोस्ट स्टोरीज में चार कहानियां होगी और इसकी पहली कहानी में मौका मिला है गली ब्वॉय से चर्चा में आए अभिनेता विजय वर्मा और धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी अभिनेत्री जान्हवी कपूर को।
विज्ञापन

3 of 5
शूजीत सरकार, अमिताभ बच्चन और विजय वर्मा सहित अन्य कलाकार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय में अपना दमखम दिखाने वाले अभिनेता विजय वर्मा के अभिनय की तारीफ हर तरफ हो रही है और उन्हें फिल्में भी खूब ऑफर हो रही हैं। लेकिन, वह अपने अगले कदम बहुत फूंक फूंक कर रख रहे हैं। गली बॉय के बाद उन्होंने मीरा नायर का एक प्रोजेक्ट साइन किया है ए सूटेबल बॉय जिसमें वह मशहूर अभिनेत्री तब्बू और इशान खट्टर के साथ नजर आएंगे।

पढ़ें: बुआ की बर्थडे में क्रॉप टॉप और जींस पहनकर पहुंचीं खुशी कपूर, यूजर्स बोले- ये तो जाह्नवी के कपड़े हैं

4 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Instagram
घोस्ट स्टोरीज विजय वर्मा का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट में चार निर्देशक तीस-तीस मिनट की चार फिल्में बनाएंगे। ऐसा प्रयोग ये निर्देशक इसके पहले बॉम्बे टॉकीज और लस्ट स्टोरीज में भी कर चुके हैं। इन चार निर्देशकों यानी जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर में जोया की फिल्म सबसे पहले शुरू हुई है। विजय और जान्हवी की जोड़ी इसी फिल्म के लिए बनी है।

पढ़ें: जान्हवी कपूर का 'सीक्रेट फिटनेस' मंत्र है जबरदस्त, रोजाना ये चार चीजें करके रहती हैं दुरुस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janhvi Kapoor
वहीं जान्हवी के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो घोस्ट स्टोरीज के अलावा राजकुमार राव के साथ एक फिल्म, करण जौहर की तख्त और गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी उनके खाते में हैं।

पढ़ें: 'अख लड़ जावे' गाने पर जाह्नवी कपूर ने किया ऐसा बेली डांस, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें