श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शानदार एंट्री की है । फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जाह्नवी के पास अगली फिल्म करण जौहर की 'तख्त' है। इसके अलावा वो अक्सर किसी ना किसी इवेंट में नजर आती रहती हैं । हाल ही में जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं ।
विज्ञापन
2 of 5
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
- फोटो : ANI
जाह्नवी अपने स्टाइल की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं । जाह्नवी के अलावा उनकी छोटी बहन खुशी का भी फैशन सेंस कमाल का है । इस वक्त दोनों बहनें अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं । हाल ही में ये राज खुला है कि जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी छोटी बहन के कपड़े चुरा लेती हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
khushi kapoor
दरअसल, सोनम कपूर के संगीत में जाह्नवी ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थीं । अब इस बात का खुलासा हुआ है कि ये ड्रेस खुशी कपूर की थी । इस बात की जानकारी खुशी कपूर ने दी है। सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की चैट का एक स्क्रीन शॉट सामने आया है ।
4 of 5
khushi kapoor
इस स्क्रीन शॉट में खुशी, जाह्नवी कपूर को इस बात के लिए कोसती नजर आ रही हैं कि वो उनकी जानकारी के बिना ही यह ड्रेस पहनकर चली गईं। दोनों की चैट के स्क्रीनशॉट में खुशी कपूर ने जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं तुमसे बहुत नाराज हूं.... तुम हमेशा ऐसा ही करती हो।’
दोनों की इस लड़ाई को देखकर लगता है कि जाह्नवी कपूर हमेशा ऐसा ही करती होंगी। बता दें कि श्रीदेवी की दोनों बेटियों का फैशन सेंस अपनी मां जैसा ही है । ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेस में ये दोनों बहनें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं ।