फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी ने अपनी छोटी बहन के कपड़े चुराए तो नाराज हुईं खुशी, मैसेज कर कह दी ये बात...

Wed, 28 Nov 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शानदार एंट्री की है । फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जाह्नवी के पास अगली फिल्म करण जौहर की 'तख्त' है। इसके अलावा वो अक्सर किसी ना किसी इवेंट में नजर आती रहती हैं । हाल ही में जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं ।
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor - फोटो : ANI
जाह्नवी अपने स्टाइल की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं । जाह्नवी के अलावा उनकी छोटी बहन खुशी का भी फैशन सेंस कमाल का है । इस वक्त दोनों बहनें अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं । हाल ही में ये राज खुला है कि जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी छोटी बहन के कपड़े चुरा लेती हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor
दरअसल, सोनम कपूर के संगीत में जाह्नवी ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थीं । अब इस बात का खुलासा हुआ है कि ये ड्रेस खुशी कपूर की थी । इस बात की जानकारी खुशी कपूर ने दी है।  सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की चैट का एक स्क्रीन शॉट सामने आया है । 

4 of 5
khushi kapoor
इस स्क्रीन शॉट में खुशी, जाह्नवी कपूर को इस बात के लिए कोसती नजर आ रही हैं कि वो उनकी जानकारी के बिना ही यह ड्रेस पहनकर चली गईं। दोनों की चैट के स्क्रीनशॉट में खुशी कपूर ने जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं तुमसे बहुत नाराज हूं.... तुम हमेशा ऐसा ही करती हो।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushi kapoor
दोनों की इस लड़ाई को देखकर लगता है कि जाह्नवी कपूर हमेशा ऐसा ही करती होंगी। बता दें कि श्रीदेवी की दोनों बेटियों का फैशन सेंस अपनी मां जैसा ही है । ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेस में ये दोनों बहनें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें