सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है । रविवार को मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार को पार्टी ऑर्गनाइज की गई । इस मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड की हर बड़ी हस्ती ने शिरकत की ।
विज्ञापन
2 of 5
जाह्नवी कपूर
रेखा, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, करिश्मा कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसे बड़े स्टार्स ने खूब धमाल मचाया । सोनम ने मेहंदी सेरेमनी में ऑफ व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था ।
विज्ञापन
3 of 5
सोनम कपूर
इसी सेरेमनी में सोनम की कलीरे रस्म भी हुई । पंजाबी शादी में दुल्हन के कलीरे कुंवारी लड़कियों पर गिराने का रिवाज है । मान्यता है कि जिस पर ये कलीरे गिरते हैं उसकी शादी जल्दी हो जाती है । इसी रस्म में पहले जाह्नवी कपूर के ऊपर सोनम ने कलीरे गिराने की कोशिश की ।
4 of 5
जैकलीन
जाह्नवी अभी सिर्फ 21 साल की हैं । कलीरे उन पर नहीं गिरे और वो शादी से बच गईं । इस दौरान जाह्नवी के चेहरे पर कलीरेेे गिरने का डर साफ देखा गया । इसके बाद जैकलीन का नंबर आया । जैकलीन चाह रही थीं कि उन पर कलीरें गिर जाएं लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ । जैकलीन की शादी का भी अभी कोई चांस नहीं है ।
इसके बाद जैकलीन ने नोटिस किया कि कलीरे का एक छोटा सा मोती उन पर गिरा है । जिसकी तस्वीर उन्होंने बाद में शेयर की । अब देखना ये है कि वो लड़का कौन होगा जिससे जैकलीन शादी करेंगी । बता दें कि सोनम आज यानी 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी ।