फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी का पहला नेशनल अवॉर्ड लेने साड़ी पहन पहुंची जाह्नवी, पत्नी को याद कर रो पड़े बोनी कपूर

Fri, 04 May 2018 08:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें आज पहले नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । फिल्म 'मॉम' में दमदार एक्टिंग के लिए श्रीदेवी को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया । इस मौके पर जाह्नवी पहली बार साड़ी में नजर आईं । वहीं खुशी ने लहंगा पहना हुआ है ।
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी का निधन हुए दो महीने बीत चुके हैं । इस अवॉर्ड को रिसीव करने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ दिल्ली पहुंचे हैं । विज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor
इस दौरान बोनी अपने इमोशन को छिपा नहीं पाए और उनकी आंखों में आंसू आ गए । यह श्रीदेवी का पहला नेशनल अवॉर्ड है । बोनी कपूर ने कहा, 'हमारे परिवार के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है । पूरा परिवार और मैं श्री को बहुत मिस करता हूं । श्री हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वो जहां भी होंगी, बहुत खुश रही होंगी।' 
 

4 of 5
Boney Kapoor
श्रीदेवी को याद करते हुए बोनी कपूर की आंखों से आंसू बह निकले, वहीं दोनों बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी ने भी इस मौके पर मां को याद किया। 1989 में आई उनकी फिल्म 'चांदनी' को नेशनल अवॉर्ड मिला था। श्रीदेवी बॉलीवुड सहित अलग-अलग भाषाओं की 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
सिनेमा में विशेष योगदान के लिए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 की घोषणा 13 अप्रैल को की गई थी । इसमें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए दिवगंत अदाकारा Sridevi के नाम का ऐलान हुआ था। श्रीदेवी को उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' के लिए मरणोपरांत पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। श्रीदेवी ने 'मॉम' फिल्म में एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो बेटी के रेप से पीड़ित थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें