फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' के बाद 'कारगिल गर्ल' बनीं जाह्नवी कपूर, भीषण गर्मी में भी लखनऊ में कर रहीं शूटिंग

Wed, 01 May 2019 04:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor Kargil Girl film shooting - फोटो : file photo
मई की तपती दोपहर में शूटिंग करने के लिए सिर्फ खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी ही पसीना नहीं बहा रही हैं, बल्कि 'कारगिल गर्ल 'जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी उत्तर भारत में चल रही भीषण गर्मी से दो दो हाथ करने की ठानी है। जाह्नवी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं और वहां वह फिल्म के कुछ खास सीन की शूटिंग शुरू भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
janhvi kapoor - फोटो : twitter
आमतौर पर गर्मियां शुरू होते ही विदेश की ठंडी जगहों पर चले जाने वाले हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे इस बार देश में ही डटे हुए हैं। फिल्म रॉकेटरी बना रहे अभिनेता, निर्देशक आर माधवन विदेश का शेड्यूल निपटाकर इन दिनों मुंबई में फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू कर चुके हैं। अभिनेता इरफान खान और राधिका मदान राजस्थान में अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए पसीना बहा रहे हैं। रानी मुखर्जी अपनी हिट फिल्म 'मर्दानी' की सीक्वेल 'मर्दानी 2' के लिए राजस्थान के रेतीले इलाकों से मुकाबला कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
janhvi kapoor - फोटो : file photo
इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म 'धड़क' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर भी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। वह लखनऊ में अपनी अगली फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं जो कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना को मदद पहुंचाने के लिए सुर्खियों में आईं वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना के अनुभवों पर आधारित है।
विज्ञापन

4 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : file photo
लखनऊ में फिल्म के सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक रविवार से लखनऊ में कारगिल गर्ल की शूटिंग वहां के निराला नगर इलाके में शुरू हुई। यहां जाह्नवी ने एक शादी के सीन की शूटिंग की। इसके बाद फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग लखनऊ में पीएसी मुख्यालय और सरोजनी नगर स्थित सैनिक स्कूल में होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें