फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' के बाद 'रणभूमि' में उतरेंगी जाह्नवी, ईशान को छोड़ बड़े डायरेक्टर के बेटे संग करेंगी रोमांस

Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। जाह्नवी इस फिल्म में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं और इसका फायदा भी अब उन्हें मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल खबर आ रही है कि 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान जल्दी ही उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने वाले हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Janhvi Kapoor
जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 63.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब भी यह फिल्म कमाई करने में कामयाब साबित हो रही है। इस बीच दर्शकों में यह जानने का उत्साह बना हुआ है कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी। जानकारी मिल रही है कि उनकी अगली फिल्म का नाम होगा 'रणभूमि।'

 
विज्ञापन

3 of 4
varun dhawan
'रणभूमि' में शशांक के पसंदीदा एक्टर वरुण धवन होंगे वहीं उनके अपॉजिट नजर आएंगी जाह्नवी। बता दें कि शशांक ने इस फिल्म की घोषणा फरवरी में ही कर दी थी लेकिन लंबे समय से लीडिंग लेडी न मिल पाने की वजह से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। 

 
विज्ञापन

4 of 4
varun, shashank and karan
खबर है कि शशांक 'रणभूमि' को भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाएंगे। ‘रणभूमि’ एक रिवेंज ड्रामा होगी। इस फिल्म को 2020 में दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि धड़क से पहले शशांक अपने पसंदीदा एक्टर वरुण के साथ ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनियां’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ डायरेक्ट कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें