बॉलीवुड फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग से ज्यादा तारीफ उनकी खूबसूरती की हो रही है। फिल्म के हर फ्रेम में उनका लुक परफेक्ट लगा है। प्रमोशन के दौरान भी वे एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अवतार में दिखीं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ साल पहले वह ऐसी बिलकुल नहीं दिखती थीं।
विज्ञापन
2 of 5
Janhvi Kapoor
बॉलीवुड में आने से पहले ना सिर्फ उन्होंने त्वचा की रंगत निखरवाई बल्कि नैन-नक्श में भी बदलाव करवाए। इसके लिए उन्होंने कई सर्जरी कराई। यह फैसला उन्होंने खुद नहीं लिया बल्कि इसमें उनकी मां श्रीदेवी की भी सहमति थी। श्रीदेवी ने खुद फिल्मों में आने के बाद चेहरे की कई सर्जरी कराई। वह नियमित तौर पर बोटॉक्स के डोज भी लेती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Janhvi Kapoor
फिल्मों में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी ने अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी करा ली। अगर आप जाह्नवी कपूर की पुरानी तस्वीर को देखेंगे तो पहली ही नजर में फर्क महसूस होगा। पहले जहां उनकी नाक मोटी थी, वहीं अब उसका आकार तीखा हो गया है। यही नहीं अब उनके गाल की हड्डी और ठुड्डी भी तराशी हुई नजर आती है। चेहरे से बेबी फैट भी गायब है।
4 of 5
Janhvi Kapoor
फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि 21 साल की जाह्नवी हमउम्र ईशान से बड़ी दिख रही हैं। यही नहीं उनकी तुलना आलिया भट्ट से भी की गई जिन्होंने 20 साल की उम्र में ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी तब की तस्वीर और जाह्नवी की अब की तस्वीर को साथ देखने पर पाएंगे कि आलिया के चेहरे पर जहां मासूमियत झलक रही है तो वहीं जाह्नवी उम्र से काफी मैच्योर लग रही हैं।
बॉलीवुड में आने से पहले ही जाह्नवी कपूर स्टाइल डीवा बन गई थीं। वह दो फैशन पत्रिकाओं की कवर गर्ल भी बन चुकी हैं। जाह्नवी की तरह उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने भी अपना मेकओवर कराया है। उनकी भी पुरानी और अब की फोटो को एक साथ देखने पर फर्क महसूस होता है।