जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' सुपरहिट जा रही है । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते बाद भी कब्जा जमाया हुआ है । 'धड़क' ने करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । फिल्म में जाह्नवी का काम दर्शकों और क्रिटिक्स को काफी पसंद आया और अब उनके हाथ दूसरी फिल्म भी लग चुकी है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
जाह्नवी कपूर
कुछ दिन पहले तक खबर थी कि 'धड़क' के बाद जाह्नवी के पास कोई फिल्म नहीं है । लेकिन उनके काम को देखते हुए 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खान ने अपनी अगली फिल्म में जाह्नवी को लेने का फैसला किया है ।
विज्ञापन
3 of 4
जाह्नवी कपूर
पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, शशांक की अगली फिल्म का नाम 'रणभूमि' होगा । इस फिल्म में शशांक, जाह्नवी को वरुण धवन के साथ कास्ट करने का मन बना रहे हैं । रणभूमि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म हैं जो दिवाली 2020 में रिलीज होगी ।
फरवरी में करण जौहर ने ट्विटर पर वरुण धवन और शशांक खैतान के साथ फोटो शेयर करते हुए अगली फिल्म की घोषणा की थी । 5 महीने बाद अब फिल्म की एक्ट्रेस के तौर पर जाह्नवी कपूर को फाइनल किया जा रहा है ।