Janhvi Kapoor New Film: जान्हवी कपूर ने फिल्म 'पेद्दी' से काफी सुर्खियां बटोरीं। अब वह एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं इसके निर्देशक कौन हैं?
ऐसा लगता है कि जान्हवी कपूर 'पेद्दी' के विवाद से उबर गई हैं। इस मामले के लगभग एक महीने के बाद अभिनेत्री ने निर्देशक उमेश बिश्ट के साथ अपनी अगली बड़ी फिल्म साइन की है। यूजर्स का इल्जाम था कि 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर ने कई आपत्तिजनक सीन किए थे। विवाद बढ़ने पर निर्माताओं ने फिल्म में बदलाव किए थे।
विज्ञापन
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी को मिली नई फिल्म
वैरायटी इंडिया के अनुसार, जान्हवी कपूर का नया प्रोजेक्ट का अभी तक कोई शीर्षक नहीं है। इसे एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट का समर्थन मिला है। कलाकार और क्रू इस साल अक्तूबर-नवंबर के आसपास शूटिंग शुरू करेंगे। कहानी, शैली और कलाकारों के संबंध में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है।
'पगलैट 2' पर काम कर रहे उमेश बिश्ट
दूसरी ओर, उमेश बिस्ट 'पगलैट 2' के निर्देशन में भी व्यस्त हैं। यह 2021 नेटफ्लिक्स फिल्म की अगली कड़ी है। उम्मीद है कि सान्या मल्होत्रा संध्या के रूप में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी। दूसरा भाग कहानी को आगे बढ़ाएगा।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी के किरदार पर उठे सवाल
आपको बता दें कि 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर की भूमिका ने सिनेमा में महिलाओं के वस्तुकरण पर एक बहस छेड़ दी थी। कई दर्शकों ने फिल्म के कैमरा एंगल, क्लोज-अप शॉट्स और रोमांटिक दृश्यों की आलोचना की थी। लोगों का कहना था कि मेकर्स ने अभिनेत्री के चरित्र को एक सार्थक भूमिका देने के बजाय उसे एक दृश्य वस्तु में बदल दिया। जबकि कुछ ने जान्हवी को दोषी ठहराया।
निर्देशक ने मांगी माफी
प्रतिक्रिया के बाद, निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी मांगी और फिल्म से विवादास्पद दृश्य हटा दिए। इस मुद्दे पर जया बच्चन, करीना कपूर खान, निथ्या मेनन, जगपति बाबू और डिंपल हयाथी सहित मशहूर हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी आईं। कई ने महिला पात्रों को बेहतर ढंग से लिखने और सिनेमा में महिलाओं को चित्रित करने के तरीके में बदलाव की मांग की।