फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की तरह ये स्टार्स भी भगवान में रखते हैं अनंत विश्वास, अंबानी से दीपिका तक की तस्वीरें

Mon, 18 Mar 2019 03:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
priyanka gandhi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी सोमवार को अपना यूपी दौरा शुरू किया । इस दौरान प्रियंका सबसे पहले प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं । यहां उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया। फिर उन्होंने मंदिर के बाहर जमा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी की तरह कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी भक्ति भावना दिखाने में पीछे नहीं रहते । जब भी मौका मिलता है वे  भगवान के दर्शन के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे जाते रहते हैं । देखें पूरी लिस्ट... 
विज्ञापन

2 of 14
janhvi kapoor
हाल ही में जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने से पहले विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं । यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी । 
विज्ञापन

3 of 14
varun dhawan
हाल ही में वरुण धवन भी अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे थे । उनके साथ रेमो डिसूजा और भूषण कुमार भी नजर आए । 

4 of 14
kangana ranaut
फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज से पहले कंगना रनौत और उनके प्रोड्यूसर कमल जैन महाकालेश्वर मंदिर गए थे । यहां उन्होंने शिव के दर्शन किए थे । 
विज्ञापन

5 of 14
kapil sharma
फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा और गुरप्रीत घुग्गी गोल्डन टेंपल में मुराद मांगने पहुंचे थे । 
विज्ञापन

6 of 14
abhishek bachchan
'मनमर्जियां' की रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन भी गोल्डन टेंपल पहुंचे थे । यहां उन्होंने हलवा भी खाया था । 
 
विज्ञापन

7 of 14
katrina kaif
कटरीना कैफ अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले शेख सलीम चिस्ती दरगाह जाकर चादर जरूर चढ़ाती हैं । ये दरगाह आगरा के फतेहपुरसीकरी में हैं । 

8 of 14
shah rukh khan
शाहरुख खान भी अक्सर गोल्डन टेंपल जाते हैं । कुछ समय पहले वो अपने बेटे अबराम के साथ यहां दर्शन करने पहुंचे थे । 

9 of 14
ambani
अंबानी फैमिली कोई भी शुभ काम करने से पहले सिद्धीविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने जरूर जाती है । 

10 of 14
deepika padukone
दीपिका पादुकोण भी गणपति बप्पा की भक्त हैं । शादी के बाद वो रणवीर सिंह के साथ पहली बार सिद्धीविनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंची थीं । 

11 of 14
ajay devgn
अजय देवगन भी अक्सर अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में चादर चढ़ाने पहुंचते हैं । 

12 of 14
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी साईंबाबा को बहुत मानती हैं । वो कई बार शिरडी के साईं मंदिर में दर्शन करने के लिए जा चुकी हैं । 

13 of 14
govinda
गोविंदा भवगान शिव को मानते हैं । वो शिव भगवान के दर्शन के लिए सोमनाथ मंदिर जा चुके हैं । 
विज्ञापन

14 of 14
nana patekar
नाना पाटेकर पर पिछले दिनों मीटू का आरोप लगा था । तब से वो लाइम लाइट से दूर हैं । नाना पाटेकर अक्सर गोल्डन टेंपल में माथा टेकने जाते रहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें