श्रीदेवी की मौत पर दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं । मौत पर पूरी तफ्तीश करने के बाद उन्होंने इसे सोची समझी साजिश बताया है । श्रीदेवी की मौत से किसको फायदा होगा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है ।
विज्ञापन
2 of 6
श्रीदेवी
निश्चित ही ये सब खबरें कपूर परिवार को विचलित कर रही होंगी । इन खबरों पर कपूर फैमिली से किसी का बयान सामने नहीं आया । बोनी कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर तीनों अपने-अपने काम में बिजी रहकर श्रीदेवी की मौत के गम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी अपनी पहली फिल्म 'धड़क' के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं । कुछ दिन बाद वो फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगी । 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। श्रीदेवी बेटी की डेब्यू फिल्म के लिए काफी उत्साहित थीं ।
4 of 6
जाह्नवी कपूर
'धड़क' के लिए जाह्नवी कपूर ने कितनी मेहनत की है इसका खुलासा फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने किया है। एक वेबसाइट से बात करते हुए शशांक ने कहा, 'जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की बिलकुल कार्बन कॉपी हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
जाह्नवी कपूर
'जाह्नवी, श्रीदेवी की तरह ही अनजान लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखती हैं। अपने बारे में मिस्ट्री रखना उन्हें भी पसंद है, जैसे श्रीदेवी रखा करती थीं। जाह्नवी कपूर की कई बातें श्रीदेवी से मेल खाती हैं, जो उनकी आदत में है।'
बता दें कि श्रीदेवी की मौत के 10 दिन बाद ही जाह्नवी ने शूटिंग शुरू कर दी थी । जाह्नवी अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड हैं । वो नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़े । मां के निधन के बावजूद उन्होंने पर्फेक्ट शॉट देकर सभी को हैरान कर दिया था।